उरई। महेबा ब्लाॅक के सिम्हारा कासिमपुर गांव में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में विशाल दंगल को देखने के लिए भारी हुजूम उमड़ा। सिरसाकलार के थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने पहलवानों का परिचय प्राप्त करने के बाद दंगल का शुभारंभ किया। अध्यक्षता परमदास पाल ने की जबकि संरक्षक के रूप में प्रधान श्री प्रजापति भी उपस्थित रहे। संचालन यादराम प्रजापति ने किया। दंगल में राघवेंद्र सरसई, रामपाल दतिया, अजय निवहना, मंगलदास अयोध्या, प्रीतम पहलवान अयोध्या, सत्येंद्र पहलवान गुपलापुर, दीपेंद्र न्यामतपुर, राघव सिम्हरा के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर शिवहरे, राजकुमार राठौर, बृजकिशोर कुशवाहा, रामबरन कुशवाहा आदि ने भी व्यवस्था के संचालन में योगदान दिया।







Leave a comment