उरई। मंगलवार को आगरा परिक्षेत्र के परिवहन उपायुक्त एपी सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। जिससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान उपायुक्त ने बकाया वसूली पर प्रमुख रूप से जोर दिया। साथ ही बिना परमिट और बिना फिटनिस के चल रहे स्कूली वाहनों और यात्री गाड़ियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने मातहतों को कार्यालय में साफ-सफाई के लिए भी सचेत किया। साथ ही दो टूक शब्दों में कहा कि दलालों के कार्यालयों में प्रवेश पर पूर्णतया रोक होनी चाहिए। दो कर्मचारी आरके गौतम और मनोज ठाकुर निरीक्षण के समय उपस्थित नही मिले। जिसके चलते उन्हें एबसेंट घोषित करके उनके वेतन रोकने का आदेश सुना दिया। उपायुक्त ने एआरटीओ प्रवर्तन के साथ चैकिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन सोमलता यादव, एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव और सर्वेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment