उरई। डीवी काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संचालित शिविर के क्रम में आज चारों इकाइयों के स्वयं सेवकों ने मलिन बस्तियों में रैली निकालकर स्वच्छता के संदेश का शंखनाद किया और गोष्ठियां आयोजित कीं। इकाई प्रथम ने उरई के नया पटेल नगर मोहल्ले में इकाई दो ने सुशील नगर मोहल्ले में इकाई तीन ने बघौरा मोहल्ले में और इकाई चार ने अजनारी ग्राम में जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारियों डाॅ नगमा खान, डाॅ. मलखान सिंह, डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव और मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता के महत्व के बारे में अवगत कराया। वरिष्ठ प्राध्यापकों में डाॅ. आनंद खरे, डाॅ. वर्षा राहुल, डाॅ शीलू सेंगर और इंद्रमोहन ने बीमारियों के कारणों के बारे में अवगत कराते हुए लोगों को प्रभावी ढंग से स्वच्छता के नियमों का पालन करने के लिए सजग किया।

Leave a comment