कोंच-उरई। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीती रात ग्राम पनयारा में एक सूने घर में चोरों ने धावा बोल कर साठ हजार की नकदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरी 6 अगस्त को ग्राम पनयारा निवासी रामबाबू पुत्र पूरनसिंह इलाज के लिये झांसी गये थे। रात में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और उनकी अलमारी में रखे साठ हजार रुपये तथा कई कीमती दस्तावेज जिनमें बैंक पास बुकें, नाती का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि शामिल हैं, चोर ले गये हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

Leave a comment