उरई । जालौन पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की जब 5 हजार रुपये के वांछित इनामी को दबोच लिया । आरोपी ट्रक लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था ।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गूढ़ा निवासी शिव सिंह लंबे समय से जालौन पुलिस को छकाए हुए था । जब भी कोई ट्रक लूट की वारदात होती उसका नाम प्रकाश में आ जाता था लेकिन लगातार तलाश के वाबाजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी । इसीलिये उसे पकडवाने वाले को पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा कर दी थी । मंगलवार को जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह तोमर को आखिरकार उसके बारे में सटीक सूचना मिल गई और उसके आधार पर बिना मौका गँवाये उसे दबोच लिया गया । पुलिस उससे पूंछताछ में लगी है ताकि कुछ और ब्लाइंड वारदातों का भी खुलासा हो सके ।







Leave a comment