उरई । जालौन कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार की पुत्री का शव स्टेशन पर मिला । जी आर पी बता रही है कि बाम्बे जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस से नीचे गिर जाने से वह पहियों के नीचे आ कर कट गई जिससे उसकी मौत हो गई लेकिन उसे परिजनों को यह बात हजम नहीं हो रही है ।
जालौन के जोशियाना मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी नीरज खत्री की पुत्री संजना ( 15 वर्ष ) कक्षा 9 में पदती थी । रविवार की रात वह घर में रोज की तरह सो गई । इसके बाद वह किस तरह घर से उरई आ पहुँची यह रहस्य बना हुआ है ।







Leave a comment