उरई। कैलिया थाने में गत् 7 अक्टूबर को भैंस चरा रहे किशोर पवन बरार (10वर्ष) पुत्र मिटठूलाल का शव शाम को नाले में उतराता मिला। जिसे लेकर बालक के पिता ने कैलिया के ही निवासी वनमाली को आरोपित करते हुए मुकदमा लिखाया था। जांच में कैलिया थानाध्यक्ष प्रभुनाथ ने पाया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बालक की हत्या कर दी थी। इसलिए धारा 302 के अपराध में धारा 377 आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर दी गई और वनमाली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी आज अपर पुलिस अधीक्षक एसके तिवारी ने दी।







Leave a comment