उरई। राजकीय मेडिकल काॅलेज के छात्र मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। 8 अक्टूबर को हुई घटना के कारण दहशत का माहौल बताते हुए उन्होंने कहा कि जब तक काॅलेज में सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था नही की जायेगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस बीच अधिकारियों ने काॅलेज के अधीक्षक से वार्ता की थी जिसमें काॅलेज कैम्पस में सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित तमाम आश्वासनों के बाद सीएमएस ने धरना तत्काल प्रभाव से खत्म करने का आश्वासन दे दिया था लेकिन छात्रों ने उन्हें अपने बीच लिखित आश्वासन के साथ बुलाया और ऐसा न होने तक धरना खत्म करने की बात मानने से इंकार कर दिया। आंदोलनकारी मेडिकल छात्रों ने 8 अक्टूबर को हुई घटना की जांच गोविंद्म ढाबे पर लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज के जरिये संपादित करने की मांग की। साथ ही कैंटीन, एटीएम, ब्रेकफास्ंिटग, पार्किंग, काॅलेज आईडी जारी करने, हास्टल में वाटर कूलर की व्यवस्था और गल्र्स हाॅस्टल में बेक चैनल, फैसिंग व फ्रंट गेट और गार्ड चेन की व्यवस्था की मांग भी की। काॅलेज में अव्यवस्था व्याप्त होने से दूसरे दिन भी ओपीडी में मरीज नही देखे गये जिससे लोग परेशान रहे। लेकिन काॅलेज के छात्रों ने कहा है कि इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चालू रखवाने में वे काॅलेज प्रशासन को मदद देगें।

Leave a comment