उरई। अंधाधुंध चली आ रही मोटर साइकिल के टक्कर मारने से गांव के बाजार से लौट रहे एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई जबकि दूसरा सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बा निवासी इस्माइल और शहजाद नावर के बाजार से सोमवार की शाम सब्जी लेकर साइकिल से वापस लौट रहे थे। ऊमरी की पुलिया के पास सामने से तेज रफ्तार में चली आ रही मोटर साइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें इस्माइल की मौत हो गई जबकि शहजाद की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे को लेकर इस्माइल के पिता बुद्धूखान ने कस्बे के ही मोटर साइकिल चालक नीरज प्रजापति के खिलाफ तहरीर दे दी है।







Leave a comment