
उरई, । कोंच में रविवार को कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक सहित बाइक चोर को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा चौकी इंचार्ज कमल नारायण, एसआई राजीव कुमार त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर महेशपुरा रोड पर दबिश देकर चोरी की एक बाइक नं. यूपी 92 डब्ल्यू 3397 के साथ बाइक चोर काले खां पुत्र सगीर खां निवासी आजाद नगर कोंच को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि उक्त बाइक कबूतरा डेरे से उमेश कबूतरा की चोरी हुई थी जिसकी एफआईआर भी लिखी गई थी।







Leave a comment