
उरई । जुआ के फड चलाने वालों के गुर्गे को तमंचे के साथ अचानक दविश में सिरसाकलार पुलिस ने पकड़ लिया । सिरसाकलार क्षेत्र में दीपावली में पेशेवर तरीके से जुआ के फड चलाने माफ़ियाओं पर जब थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने शिकंजा कसा तो उन्होने पुलिस की तोड़ के लिए दमरास निवासी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र रघुराज सिंह को अपना गुर्गा बना लिया जो तमंचा ले कर पुलिस से बचाव के लिए उनकी पहरेदारी करता था । इसके कारण पुलिस की दविश के समय जब कुछ अवसरों पर जुआरी भाग जाने में कामयाब हो गए तो जाकिर हुसैन का माथा ठनका और उन्होने पुष्पेन्द्र के रोल की जानकारी कर ली \ इसके बाद उन्होने पुष्पेन्द्र की घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया । उसके पास से तमंचा और 4 कारतूस मिले जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट में उसका चालान कर दिया गया ।







Leave a comment