
उरई । नदीगांव ब्लाक के गड़ेरना में वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश उदैनिया के संयोजन में ग्रामीण विकास में पत्रकारों की भूमिका विषय पर वृहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मूल चंद्र निरंजन ने इस अवसर पर प्रमुख क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित किया । इनमें शामिल रहे प्रिंस द्विवेदी , सुखदेव सिंह , सुरेन्द्र श्रीवास्तव, रोहित राठौर और राजा राजावत ।
विधायक ने पत्रकारों की सार्थक जनमत के निर्माण में भूमिका को सराहा । नरेंद्र मोदी मंच के विनोद पाठक ने पत्रकारों की लगन और परिश्रम को निष्ठा का सर्वोत्कृष्ट पैमाना बताया । उन्होने कहा कि सरकार को उनके सम्मान और सुरक्षा की चिंता प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिये ।

अभिमन्यु सिंह डिम्पल और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्दन सिंह पाल ने भी समाज निर्माण और लोकतंत्र को प्रभावी बनाने में पत्रकारों की अहम भूमिका को रेखांकित किया । पत्रकारों में प्रिंस द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार किसी प्रतिदान की आशा में नहीं, जोश और जज्बे के तहत जोखिम उठा कर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं । राजा राजावत ने कहा कि डिजिटल मीडिया ने पत्रकारों के एकतरफा हस्तक्षेप को बदल दिया है । जनपद के सबसे लोकप्रिय पोर्टल जालौन टाइम्स में रिपोर्टर की गलती पर साइट पर ही व्युवर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं । राजनीतिक दलों में जब आंतरिक लोकतंत्र सिकुड़ रहा है , पत्रकारिता के प्लेटफार्म को लोकतान्त्रिक दृष्टि से और उदात्त बनाने की चेष्टा महत्वपूर्ण है । संचालन रोहित राठौर ने किया ।







Leave a comment