उरई  । भाई को दूज का टीका करके पति के साथ वापस लौट रही महिला की हादसे में मौत हो गई । उसके ;पति को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के गिधौसा गाँव के निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी संतोषी ( 35 वर्ष ) को ले कर उसके छोटे भाई के यहाँ जगम्मनपुर भाई दूज का टीका कराने ले गए थे । देर रात जब वे वापस लौट रहे थे , उनकी बाइक में जमालपुरा की पुलिया के पास बुलेरों यूपी 92 बी 5171 ने तेज रफ़्तार में टक्कर मार दी  जिससे संतोषी की मौत हो गई । खुद ओम प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Leave a comment