
उरई, । निकट भबिष्य में होने बाले निकाय चुनाव पर भाजपा का कब्जा कैसे हो, इसे लेकर रविवार को कोंच में संपन्न पार्टी की सांगठनिक बैठक में कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिये गये। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से एकजुटता के साथ मेहनत करके चुनाव जीता था, ठीक उसी प्रकार इन चुनावों में भी कार्यकर्ताओं को लगन के साथ अपने प्रत्याशियों को जिताना है।

कोंच की गहोई धर्मशाला में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री नागेन्द्र गुप्ता के मुख्य आतिथ्य, पार्टी नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता, विधायक मूलचंद्र निरंजन, नगर निकाय प्रभारी अशोक राजपूत, कोंच मंडल अध्यक्ष दशरथ पटेल के बिशिष्टï आतिथ्य में पार्टी संगठन की बैठक आहूत की गई। नागेन्द्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करने के बाद उनको संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ हैं और कोई भी चुनाव बगैर कार्यकर्ताओं के नहीं लड़ा जा सकता है। उन्होंने संगठन की सभी इकाइयों को निर्देश दिये कि वे अपनी मजबूत टीमें तैयार रखें और जहां भी कमी वेसी हो उसे समय रहते दुरुस्त कर लें। निकाय चुनाव प्रभारी अशोक राजपूत ने भी निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की दावेदारी को लेकर जरूरी सुझाव दिये। संचालन नगर महामंत्री अमित उपाध्याय ने किया। इस दौरान आनंद सेठ, सर्वावरण वाजपेयी, कमलेश चोपड़ा, शंभूदयाल सोनी, महेन्द्र सोनी, सुनील शर्मा, जगदीश अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, अमित सोनी, नरेश वर्मा, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, शिवप्रसाद निरंजन, विजय रावत, पीयूष वर्मा, रामलखन कुशवाहा, केबी निरंजन, धर्मेन्द्र राठौर, अनिल अग्रवाल, डीके सोनी, मयंकमोहन गुप्ता, श्यामविहारी तीते, केके मिश्रा, ओमशंकर अग्रवाल, नरेन्द्र विश्वकर्मा, मोंटू गुप्ता, राहुलबाबू अग्रवाल, मनीष नगरिया, संतोष गिरवासिया, अशोक नगरिया, अटल राठौर, सुरेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, आरिफ ठेकेदार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Leave a comment