
कोंच-उरई । कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी रमेश चंद्र यादव पर आज सुबह कतिपय लोगों ने चाकुओं से हमला बोल दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे दस टांके आये हैं। रमेश ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
मोहल्ल जयप्रकाश निवासी रमेश चंद्र यादव पुत्र भगवानदास यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि जब वह सुबह सब्जी लेने के लिये जा रहा था तभी रास्ते में रिक्की वर्मा सहित तीन चार लोगों ने उसे रोक कर भद्दी भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उसने गाली गलौच करने से मना किया तो उन लोगों ने उसके ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया। डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसे दस टांके आये हैं। उसने हमलावरों पर सत्रह सौ रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है।







Leave a comment