कोंच-उरई । यहां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी एक नाबालिग किशोरी को उसके ननिहाल का रहने बाला एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर की रहने बाली एक नाबालिग सत्रह बर्षीय किशोरी की ननिहाल जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पमा में है। घटना बीती 15 अक्टूवर की है जब उक्त किशोरी को पमा निवासी शंकर वर्मा उर्फ बड़े पुत्र बुधू बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखे तकरीबन दस हजार रुपये तथा जंजीर, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी तथा बैंक की पासबुक भी ले गई है। घर के लोगों ने किशोरी को रिश्तेदारियों और जान पहचान के लोगों के यहां काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज उन्होंने कोतवाली में तहरीर देते हुये तीन चार लोगों पर और आरोप लगाया है कि उन्होंने किशोरी को भगाने में मदद की। किशोरी के पिता का यह भी आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले उक्त शंकर वर्मा ने उसे फोन पर धमकी भी दी थी कि उसकी लडक़ी को भगा ले जाऊंगा।

Leave a comment