उरई । आटा थाना क्षेत्र के अटरिया में गाँव के बाहर पेड़ से लटक कर अधेड़ ने अपनी जान दे दी । घटना शनिवार रात की है । आज उसके पिता ने जब थाने को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को नीचे उतरवाया और पंचायतनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

उक्त थाना क्षेत्र के अटरिया में रविवार को दिन में गाँव के लोगों ने बाहर बंबा के पास एक खेत में शीशम के पेड़ से लटकी प्रेमचंद(42 वर्ष ) की लाश देखी तो सनसनी फैल गई ।  लोगों ने तत्काल मृतक के घर खबर की तो परिजनों में हाहाकार मच गया । मृतक के पिता शिव प्रसाद ने बताया कि प्रेम चंद कल शाम को 7 बजे घर से निकल गया था । तब से उसकी कोई जानकारी घर के लोगों को नहीं थी  । गाँव के लोगों ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी ।

Leave a comment