( पवन कुमार पाल की रिपोर्ट )

उरई  । डकोर ब्लाक के मलूपुरा गाँव में खलिहान में अचानक भड़की आग से लाखों रुपये की तिल की फसल खाक हो गई । अग्निकांड में आधा  दर्जन किसान प्रभावित हुए हैं । दमकल दस्ता भी आग बुझाने के लिए खबर आने के बाद मौके पर  पहुँच गया था लेकिन तब तर आग बड़े दायरे में फसल को लील चुकी थी ।

उक्त ग्राम में खलिहान में रखी तैयार फसल रविवार की रात धूँ – धूँ करके जलने लगी जिससे प्रभावित किसान बेचैन हो कर दौड़े । इस बीच आग इतना ज़ोर पकड़ चुकी थी कि उसे बुझाने के प्रयासों का कोई सार नहीं रहा । ग्रामीणों ने फायर स्टेशन को भी फोन कर दिया था जिससे बाद में दमकल गाड़ी भी पहुँच गई थी लेकिन तब तक व्यापक नुकसान हो चुका था ।

 

 

प्रभावित होने वाले किसानों में मुख्य रूप से विजय यादव , शिव महेंद्र पाल , जय महेंद्र , संतोष पाल , चंद्र भान पाल और शंकर शामिल हैं । लेखपाल ने कहा कि वे मौके पर जा कर नुकसान का सर्वे करने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे । मुआवजा के बारे में कोई फ़ैसला अधिकारी ही कर सकते हैं

Leave a comment