कोंच-उरई । कल कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये बाइक चोर के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है जिसके चलते उसके खिलाफ एनडीपीएस का भी मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
कस्बे के बाहरी इलाके में महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा से चुराई गई बाइक समेत गिरफ्तार बाइक चोर के पास से पुलिस ने 200 ग्राम डाइजापाम जैसा नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। चोर काले पुत्र रफीक निवासी आराजी लेन के खिलाफ बाइक चोरी की धाराओं 379, 511 आईपीसी के अलावा 21/22 एनडीपीएस में अलग से मामला दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह के मुताबिक बाइक नं. यूपी 92 डब्ल्यू 3397 उमेश कबूतरा की है जिसे काले ने चुराया था, काले के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है जिसके चलते संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।







Leave a comment