उरई, । नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले जिला स्तर पर  भी पुलिस में एस पी ने फेरबदल किया है जिसमें चुर्खी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन किया जाना सबसे अहम है ।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जारी फेरबदल सूची में चुर्खी के प्रभारी निरीक्षक फुंदनलाल को अपराध नियंत्रण में विफल रहने की वजह से लाइन हाजिर कर दिया है जबकि जालौन के कोतवाल महाराज सिंह को झटका देते हुए अपेक्षाकृत महत्वहीन चुर्खी कोतवाली की बागडोर सौंप दी है ।

रेंढर के थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा अब जालौन के प्रभारी  कोतवाल होंगे । कोटरा थाने की बागडोर सम्हाले उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को रेंढर स्थानांतरित किया गया है । सर्विलान्स सैल के प्रभारी अशोक कुमार सोनकर कोटरा के कोतवाल बनाये गए हैं ।

Leave a comment