उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बे में बैंक से पैसे निकालकर पत्नी के साथ लौट रहे युवक के साथ बदमाशों ने एक लाख रुपये की टप्पेबाजी कर दी।
ग्राम मजीठ निवासी हेमंत कुमार पुत्र प्रभुदयाल वर्मा मंगलवार को स्टेट बैंक की जालौन ब्रांच से एक लाख रुपये साली की शादी के लिए निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी भी उनके साथ बैठी थी। मजीठ के नजदीक ऊमरी कस्बे में वे एक डाॅक्टर की दुकान पर चले गये। इसी दौरान किसी ने उनकी बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये पार कर दिये। डाॅक्टर के यहां से नीचे उतर कर जब वे बाइक पर आये तो डिग्गी टूटी देखकर उनके होश उड़ गये।
हेमंत ने तत्काल ही 100 नंबर पर फोन किया। लेकिन पुलिस मदद के लिए नही आई। बाद में थाना सूचना दी जाने पर एसओ मिथलेश कटियार पहुंचे और उन्होंने हेमंत से लिखित तहरीर ली। हेमंत ने बताया कि जालौन से ही दो संदिग्ध लोग उनका पीछा कर रहे थे। अनुमान है कि उन्ही लोगों ने उसके रुपये गायब किये हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a comment