कोंच-उरई । कल कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में हुई चाकूबाजी तथा सत्रह सौ रुपये की लूट की तथाकथित घटना में घायल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक घटना के वादी रमेश चंद्र यादव पुत्र भगवानदास यादव निवासी जयप्रकाश नगर कोंच की तहरीर के आधार पर रिक्की पुत्र चरनसिंह निवासी प्रतापनगर कोंच तथा अवध निवासी सुभाषनगर कोंच के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 323, 504, 324 में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक घटना संदिग्ध है जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a comment