कोंच-उरई । नदीगांव थाना पुलिस ने बीती शाम खजरी मोड़ से चोरी की एक बाइक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से तीन तमंचे 315 बोर तथा पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुये हैं। तीनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एसओ रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश खजरी मोड़ के पास संदिग्ध हालत में देखे जा रहे हैं। सूचना पर फौरी संज्ञान लेते हुये एसओ ने एसआई बीडी बुंदेला तथा पुलिस बल के साथ बताई गई जगह पर दबिश दी और तीन लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की एक बाइक नं. यूपी 92-2183 बरामद हुई। खानातलाशी लेने पर उनके पास से तीन तमंचे 315 बोर तथा पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुये हैं। सभी आरोपियों रोहित यादव पुत्र कल्लू निवासी नदीगांव, मनोज पुत्र हरचरन, निगोले पुत्र पर्वतसिंह निवासीगण ग्राम कन्हरी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।







Leave a comment