कोंच-उरई । अभी 15 अक्टूवर को बहला फुसला कर भगाई गई किशोरी की एफआईआर दर्ज ही हो पाई थी कि उसी गांव की एक और नाबालिग किशोरी को अगवा किये जाने का समाचार प्रकाश में आया है। घटना कल शाम की है जब नाबालिग किशोरी शौच क्रिया से घर लौट रही थी तभी गांव के तीन चार लोगों ने उसे अगवा कर लिया। उधर, इसी गांव से 15 अक्टूवर को अगवा की गई किशोरी के मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी एक व्यक्ति ने आज कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गुजरे कल 22 अक्टूवर की शाम लगभग साढे छह बजे उसकी नाबालिग सत्रह बर्षीय बेटी शौच क्रिया से घर लौट रही थी तभी गांव के मोनू पुत्र कमलेश चीपा, रामवीर पुत्र लालसिंह, आमिर पुत्र इस्लाम तथा दो अन्य अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते से ही अगवा कर लिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया है लेकिन उससे किशोरी का कोई सुराग फिलवक्त नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि इसी गांव से 15 अक्टूवर को भी एक नाबालिग किशोरी को इसी तरह बहला फुसला कर अगवा किया गया था जिसकी एफआईआर बीते कल पांच लोगों शंकर वर्मा, वीरबहादुर वर्मा, कुंवरपाल वर्मा पुत्रगण बुधू निवासी पमा थाना जालौन, शिवम वर्मा पुत्र वंशी निवासी जयप्रकाश नगर कोंच तथा किसुन वर्मा पुत्र नन्हाईं निवासी खनुवां थाना जालौन के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 में दर्ज कर ली गई है।

 

Leave a comment