कोंच-उरई । पिछले छह दशक से मंचित होती आ रही बजरिया की श्री नवलकिशोर रामलीला का बीती रात गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इलाकाई भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि राम का समूचा जीवन ही अनुकरणीय है, अगर हम उनके एक भी गुण को आत्मसात् कर सके तो हमारा मानव जीवन सार्थक हो जाये। उन्होंने कहा कि राम ने भगवान होते हुये भी एक साधारण मानव जीवन जिया और मनुष्य को आदर्श जीवन जीने की कला सिखाई। सांसद ने जोर देकर कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत रामलीला को न केवल आगे बढाते रहना चाहिये बल्कि अपनी संतति को उनके चरित्र के बारे में बताना चाहिये ताकि वह भी संस्कारवान बन कर इस देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझ सके।

उद्घाटन कार्यक्रम के बिशिष्टï अतिथि विधायक द्वय मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में कहा कि रामलीला का वास्तव में इसलिये भी महत्व है कि हमारी सनातन संस्कृति और भगवान राम के आदर्शों के बारे में आम जन को उनकी लीलाओं के माध्यम से बताया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने भी अपने उद्बोधन में राम और रामलीला को लेकर अपना बेजोड़ दर्शन दिया, कहा कि राम की लालाओं का प्रति बर्ष मंचन करने के बाद भी उनकी लीलायें हमेशा नवीनता लिये होती हैं और हमें रामत्व से परिचित कराती हैं। अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने भी कहा कि राम नेे कमजोरों और तिरस्कृत लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किया। संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया। इससे पूर्व रामलीला समिति के अध्यक्ष शशांकमोहन श्रीवास्तव, मंत्री हिम्मतसिंह यादव, जयेन्द्र सोनी, सुमित रिछारिया, प्रमोद नगरिया, प्रह्लाद ताम्रकार, मनीष नगरिया, चंदन यादव, सुरेश यादव, पिंकेश शुक्ला, मनीष पचौरी, हरीमोहन तिवारी, शंकर नायक सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। आभार मनीष नगरिया ने ज्ञापित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्घ मिश्रा, लला वाजपेयी, महावीरशरण आचार्य, सुनील शर्मा, शिवप्रसाद निरंजन, गंगाचरण वाजपेयी, केशव बबेले, अनिल अग्रवाल, महेन्द्र सोनी, विहिप अध्यक्ष सुशील दूरवार, श्यामविहारी तीते, अजय बाबूजी, पवन खिलाड़ी, डीके सोनी, शिवम गुप्ता, मनोजभान वर्मा, अभिनव सरकार, अखिलेश बबेले आदि मौजूद रहे।

 

इंसेट में-

नारद मोह लीला का हुआ मंचन

कोंच। बीती रात्रि श्री नवलकिशोर रामलीला समिति बजरिया के तत्वाधान में बीती रात नारद मोह लीला का मंचन किया गया। नारद का अभिनय अभिषेक दीक्षित, इंद्र रामप्रकाश पाटकार, शीलनिधि सीताराम नगरिया, शंकर सोनू दुवे, पार्वती शिवम पाटकार, ब्रह्मïा पंकज वाजपेयी, बिष्णु लला पटैरया ने निभाये। अभिनय विभाग के मंत्री हरीमोहन तिवारी ने बताया है कि कल 24 अक्टूवर को रात्रि ठीक आठ बजे रामलीला रंगमंच पर ताड़का बध लीला का मंचन किया जायेगा।

Leave a comment