उरई। रेढ़र थाने के अतरेहटी गांव में अज्ञात गिरोह ने एक घर में डकैती डालकर लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। पीड़िता शांति उर्फ विभा ने बताया कि बदमाश उसके घर से सोने की दो जंजीरें, दो बाले, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, 500 ग्राम का चांदी का हार और 50 हजार रुपये नगद उठा ले गये। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर आकर पड़ताल की। पुलिस एक युवक को संदेह के आधार पर ले गई थी लेकिन पूंछतांछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Leave a comment