जालौन-उरई । भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में पेंशन लेकर जा रहे सेवा निवृत्त शिक्षक के साथ कांजी हाउस पर 20 हजार रूप, की टप्पेबाजी हुई। पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया जिससे शिक्षक परेशान है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सेना निवृत्त शिक्षक संतराम पाल पुत्र ग्यासीपाल निवासी प्रतापपुरा ने मंगलवार की सुबह 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से 20 हजार रूप, पेंशन के खाते में निकाले तथा साइड झोले में रखकर वह कांजी हाउस के पास खडी, मोटरसाइकिल को उठाने लगे तभी अज्ञात व्यक्ति ने कंधे से टंग बग की डोरी काट कर पूरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। कांजी हाउस पर जहां यातायात को सुचारू बनाने के लि, होमगार्ड की व्यवस्था कि, जाने के बावजूद अपराधी ने वृ) शिक्षक के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। जब पीडित शि{ाक ने घटना की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस से की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से ही मना कर दिया। जिससे सेवानिवृत्त शिक्षक परेशान है।

Leave a comment