
उरई । अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग/व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या पढ़ी गई उसके अनुसार बैठक एजेण्डे के अनुसार चर्चा की गई जिसमे औद्योगिक क्षेत्र उरई के प्रथम एव द्वितीय फेस की सड़को की मरम्मत एवं नाली निर्माण की बात समिति के सदस्यो द्वारा उठाई गई। यह समस्या पिछले कई बैठको में उठाई जा चुकी है इसका कोई अभी तक समाधान नहीं हुआ है इस पर उन्होने क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0रा0औ0वि0निगम आगरा को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये जिससे इस समस्या की यथास्थिति की जानकारी प्राप्त कर इसको पूर्ण कराया जाये। उरई से नदीगांव मोड़ तक सड़क मरम्मत के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 16 किमी0 तक कार्य पूर्ण हो चुका है इसके साथ ही कोंच की ओर से 28 किमी0 पर कार्य चल रहा है। जिसे 15 दिन के अन्दर पूर्ण करा लिया जायेगा। शेष कार्य भी कराया जायेगा। इसमे धनराशि अभी तक 45 प्रतिशत आवंटित हुई थी जबकि कार्य 60 प्रतिशत करा लिया गया है। शहरी क्षेत्र में हाईटेंशन लाईन के नीचे गार्डिंग लगाये जाने के सम्बन्ध में विधुत विभाग को निर्देश दिये कि वह इस कार्य को अविलम्ब पूर्ण करायें। फोर लेन हाईवे पर नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करने के सम्बन्ध में नगर पालिका परिषद उरई द्वारा बताया कि इसका धनराशि का आगणन कर लिया गया है, चैदहवे वित्त आयोग का बजट आने पर कार्य कराया जायेगा। इसी तरह व्यापार बन्धु की बैैठक में उनकी समस्याओं की निराकरण पर चर्चा की गई तथा जी0एस0टी0 के सम्बन्ध में व्यापारियों को जानकारी वाणिज्य विभाग द्वारा दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, वाणिज्यकर अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र तथा उद्योग एवं व्यापार बन्धुओं में सत्यपाल शर्मा गोविन्द सिंह, दिलीप सेठ, अशोक द्विवेदी, राम प्रकाश पुरवार सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य उद्यमी/व्यापारी बन्धु उपस्थित रहें।







Leave a comment