कदौरा(उरई ) । कदौरा क्षेत्र यमुना के समीप  अभिरवा से बालू खनन कर दर्जनों ट्रैक्टर रोज बालू रेट चोरी करने का कार्य डायल 100 पुलिस के रहमो करम पर होता चला आ रहा है सूचना पर गत रात्रि थाना पुलिस द्वारा उक्त बालू वाहनों को खदेड़ा तो अज्ञात लोगो ने सिपाही को बंद कर पीटा वही अन्य सिपाही मौके से जान बचाकर फरार हो गया द्य

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में यमुना नदी के समीप बड़े पैमाने पर माफिया अवैध खनन का कार्य डायल 100 पुलिस 1585-दरोगा कमलेश बाबू व् कांस्टेबिल अजय शर्मा को पत्ती देकर रोज दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू चोरी अवैध रूप से जारी है जिस पर बीती रात उक्त क्षेत्र ग्राम मोहारी के समीप कुछ ट्रैक्टरों में बालू देख थाना पुलिस सिपाही द्वारा उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया तो कुछ अज्ञात लोगो ने घेरकर सिपाही को पकड़ लिए एव बेरहमी से जमकर पिटाई की वही कोबरा पुलिस का अन्य सिपाही भयानक मंजर देख मौके से भागकर खेतो में छिप गया | बाद में अन्य पुलिस फोर्स को सूचना मिलने पर उक्त बालू ट्रैक्टरों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने ले आया गया वही सम्मलित दो लोगो को भी पुलिस द्वारा पकड़कर थाने लाया गया वही उक्त मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही की बात कही गयी द्य

आपको बता दे कि अवैध बालू की चटनी चाट चुके चर्चित डायल 100 दरोगा कमलेश बाबू व् सिपाही अजय शर्मा की वजह से आज थाना पुलिस को भी मात खानी पड़ी अब वसूली में माफिया डायल 100 पुलिस को ही अपना माई बाप बनाकर पूरे चोरी कार्य को अंजाम देते है जिससे उन्हें खर्चा लेने वाले कोई खतरे की सूचना देकर नमक हलाली भी करते है अब कोई और यदि बीच में आया तो उक्त माफियाओ द्वारा उक्त घटना को अंजाम दे दिया गया बड़ी हैरत की बात है सी एम् योगी द्वारा हमीरपुर रैली में कुरारा एस ओ व् ललपुरा एसो पर अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्यवाही की गयी है वही बगल में आदेश कार्यवाही के चन्द घण्टो में दबंग माफिया अवैध खनन कर आदेशो की सिर्फ  धज्जियां ही नही उड़ाते बल्कि पुलिस को पीटते भी है अब कैसे प्रशाशन इस पर रोक थाम करेगा ये तो वक्त ही बतायेगा क्यों कि पुलिस डिपार्ट के डायल 100 पुलिस दरोगा कमलेश व् सिपाही अजय शर्मा व् अन्य डिपार्ट में विभीषण की भूमिका निभा। रहे है ।

Leave a comment