उरई। भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला पंचायत सभागार में जनपद की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चुनाव के संबंध में चुनाव समिति के द्वारा बैठक की गई जिसमें नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सभी आवेदकों पर मंथन किया गया। इस मौके पर जिला निकाय चुनाव प्रभारी कृष्णमुरारी शुक्ला क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर, जिला प्रभारी चंद्रभान राय पूर्व महामंत्री बुंदेलखंड क्षेत्र एवं जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के अलावा कालपी विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा सांसद भानुप्रताप वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उजागर लाल दोहरे, पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर, संतराम सिंह सेंगर, उरई निकाय चुनाव प्रभारी संजीव, जगदीश तिवारी, ब्रजभूषण सिंह के साथ ही सभी निकायों से संबंधित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी तथा सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a comment