कालपी(उरई )। बुधवार को जोल्हूपुर मोड़ स्थित चाय के होटल में बुकिंग गैस के सिलेंडर में लगी आग से अफरा तफरी मच गई। लोगों के अथक प्रयास से आग बुझने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जोल्हूपुर मोड़ के कदौरा रोड में शंकरजी मंदिर के बगल में शंभू का चाय का होटल है। यहीं पर कुबिंग गैस के सिलेंडर में आग भड़क उठी आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। चूंकि होटल के पास तमाम वाहन खड़े रहते है। आग की सूचना अग्निशमन केन्द्र पहुंचने पर फायर बिग्रेड का दल घटना स्थल पर पहुंच गया।







Leave a comment