कालपी-उरई निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के टिकट फाइनल करने के लिए विभिन्न दलों के द्वारा कवायद तेज कर दी है। देररात को डाक बंगला कालपी में विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन एवं चुनाव प्रभारी समेत शीर्ष नेताओं ने अध्यक्ष पद के टिकटर्थी आवेदकों को एक-एक कमरे में बुलाकर इंटरब्यू लिए। इंटरब्यू कमेटी में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, भारत सिंह यादव, शामिल रहे। आवेदकों से पार्टी योगदान तथा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी ली गई। कमेटी के समक्ष 13 आवेदक उपस्थित हुए। दिलचस्प बात यह रही है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है। आवेदिका महिलाएं है। लेकिन ज्यादातर आवेदिकाएं अपने-अपने पति या घर के जिम्मेदारो सदस्यों के साथ उपस्थित हुई थी। वहीं 25 वार्डो के सभासद पद के प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए वार्ड प्रभारियों को आवश्यक हिदायत दी गई।







Leave a comment