उरई। एसपी के सामने बुधवार को एक दरोगा की चरित्रहीनता का मामला सामने लाया गया। पीडि़त के पुत्र की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इस बीच दरोगा ने उसकी पुत्रवधू से नाजायज संबंध बनाकर रोज रात में उसके घर में रुकना शुरू कर दिया। इस कारण लोक लाज की वजह से अवसाद में पीडि़त के सामने आत्महत्या जैसे विचार आने लगे। पुलिस अधीक्षक ने पीडि़त को दरोगा के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पीडि़त माधौगढ़ थाने के सिहारी गांव का निवासी है। उसकी पुत्रवधू 2 संतानें होने के बावजूद दरोगा महेश यादव के जाल में फंस गई। जब उसके घर की इज्जत गांव के गली चौराहे पर नीलाम होने लगी, तो त्रस्त होकर उसने दरोगा से आपत्ति की। इस पर दरोगा ने उसे न केवल खरी-खोटी सुना डाली बल्कि उसका भारी नुकसान करने की धमकी भी दे डाली।
इस बीच दरोगा की चुर्खी थाने में तैनाती हो चुकी है। उसके बहकावे में पीडि़त की पुत्रवधू घर से एक लाख रुपए और जेवर लेकर निकल आई। अब वह माधौगढ़ में रह रही है। जहां दरोगा को और खुलकर रंगरेलियां मनाने का मौका मुहैया हो गया है। उसकी आपत्ति को बे असर करने के लिए दरोगा उसे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की साजिश भी रच रहा है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।







Leave a comment