उरई। पुलिस विभाग में नगर निकाय चुनाव के पहले तबादलों का ताबड़तोड़ क्रम जारी है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को 20 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल कर डाला। एक निरीक्षक को भी नई तैनाती दी गई है।
कौन कहां से कहां-
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार तिवारी पुलिस लाइन से पीआरओ एसपी, उपनिरीक्षकगण लखन सिंह एसएसआइ कदौरा से प्रभारी स्वाट टीम, मतीन खान पुलिस लाइन से प्रभारी सर्वलांस सैल, आनन्द कुमार पाण्डेय पीआरओ एसपी से प्रभारी चौकी बंगरा थाना माधौगढ,़ राजवीर सिंह चौकी बल्लभ नगर थाना कोतवाली उरई से प्रभारी चौकी मण्डी थाना कोतवाली उरई, साबिर अली प्रभारी चौकी मण्डी थाना कोतवाली उरई से प्रभारी चौकी डिप्टीगंज थाना कोतवाली उरई, संजीव कुमार थाना रेंढ़र से प्रभारी चौकी जेल थाना कोतवाली उरई, हरीश सिंह पुलिस लाइन से एसएसआइ डकोर, अरुण कुमार तिवारी प्रभारी चौकी बंगरा से थाना सिरसा कलार, गजराज सिंह कदौरा से माधौगढ़, प्रमोद कुमार पुलिस लाइन से एसएसआइ कदौरा, विषय देव बुंदेला नदीगांव से कदौरा, अरविन्द कुमार पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी खेड़ा थाना कोंच, राम कुमार सिंह थाना एट से थाना कोंच, अरविन्द कुमार द्विवेदी प्रभारी चौकी कंझारी थाना कुठौंद से थाना कोटरा, कमल नारायण प्रभारी चौकी खेड़ा थाना कोंच से थाना कोंच, राज कुमार पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कंझारी थाना कुठौंद, जयवीर सिंह प्रभारी चौकी जेल थाना कोतवाली उरई से थाना थाना कोतवाली उरई, मुकेश कुमार प्रभारी चौकी डिप्टीगंज थाना कोतवाली उरई से प्रभारी चौकी बल्लभ नगर थाना कोतवाली उरई और घनश्याम प्रभारी चौकी सागर थाना कोंच से थाना नदीगांव।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए हैं।







Leave a comment