उरई। नया पटेल नगर में शीतला मन्दिर के पास चोरों ने रात में एक घर में घुसकर हाथ साफ कर दिए। चुराए गए मोबाइल पर गृह स्वामी की रोजाना बात हो रही है, लेकिन न उसका पता मालूम हो पा रहा है और न ही वह सामान वापस करने को तैयार है। गृह स्वामी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
उक्त मुहल्ला निवासी आकाश कुमार के घर उन्नीस अक्टूबर को रात में जब परिवार के सारे लोग सो गए थे, अज्ञात चोर घुस आया और बीस हजार रुपए नगद व दो मोबाइल उठा ले गया। इसमें से एक मोबाइल अभी तक चालू है। आकाश की उस मोबाइल पर चोर से कई बार बात भी हो चुकी है। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। शिकायती पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

Leave a comment