उरई। जनपद के निवासी भी पदमश्री शेखर सेन की एकल संगीतमय नाट्य प्रस्तुति तुलसीदास को देखने का सुअवसर प्राप्त कर सकेंगे। यह दुर्लभ अवसर 29 अक्टूबर को सायं पांच बजे से कालपी रोड स्थित राधिका गार्डन में निर्धारित किया गया है।
पदमश्री शेखर सेन की तुलसीदास एकल प्रस्तुति सारे देश के भक्तजनों में आकर्षण का केन्द्र मानी जाती है। उरई शहर में इस प्रस्तुति का संयोजन अकल्पनीय है। इसलिए प्रस्तुति को लेकर जनमानस में जबरदस्त रोमांच व उत्साह देखा जा रहा है।
उक्त प्रस्तुति के अवसर पर अपार जनसमूह उमड़ने की संभावना को देखते हुए सीमित प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संभ्रान्त श्रद्धालुओं को ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इस प्रवेश पत्र के बिना कार्यक्रम में प्रवेश संभव नहीं होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में लगे। अरविन्द चौहान ने बताया कि इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के जन कल्याण के प्रकल्पों से भी विस्तार रूप में श्रद्धालुओं को अवगत कराया जाएगा।

Leave a comment