उरई। समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने समाजवादी पार्टी को दलित विरोधी ठहराते हुए स्पष्ट किया कि नौकरियों में दलित समाज के अधिकारियों कर्मचारियों के डिमोशन से वह बहुत दुखी थे।

आज यहां जनपद जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचने पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी का बहुजन समाज पार्टी के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बाद में राजपाल रिसोर्ट  में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने समाजवादी पार्टी के दलित विरोधी चेहरे से नकाब उतारने में कोई कसर नही छोड़ी। पूर्व सांसद श्री अनुरागी ने कहा कि जिस समय समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा सरकारी नौकरियों में दलित समाज के अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन को समाप्त किया गया उस समय वह बहुत दुखी थे। संसद में आरक्षण विरोधी कानून के भी वह विरोधी रहे यह अलग बात है कि वह अध्यादेश संसद में नही रखा जा सका वरना वह पार्टी व्हिप के बाद भी दलितों के आरक्षण में कटौती के खिलाफ लाए जा रहे है कानून के खिलाफ वोट करते है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी  ने मेरा समाज का कभी सम्मान नही किया बल्कि उत्पीड़न ही किया। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिस तरह से दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न किया गया वह मुझसे सहन नही होता था। दलित समाज की नुमाइंदी केवल बहुजन समाज पार्टी ही करती है। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर काशीराम के त्याग एवं संघर्ष के कारण आज जो जागरुकता दलित समाज में देखी जा रही है बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने उसे आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। जिसके कारण  आज दलित समाज स्वाभिमान एवं सम्मान के साथ जीवन जी रहा है। बहन जी के नेतृत्व में दलित समाज के हक एवं अधिकार की लड़ाई में शामिल होकर वह अपने-आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि बसपा का दामन थामने के बाद अब हमारी जिम्मेदारी है कि निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी जिले की सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों की सीटांे नीला परचम फहराये। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ की रैली में उनके साथ पूरे लोक सभा क्षेत्र बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली है। पत्रकार वार्ता में पूर्वमंत्री अकबर अली, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, मंडल जोन कोआर्डीनेटर ब्रजेश जाटव सहित सभी नेताओं ने पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी एवं उनके साथ बसपा में शामिल हुए नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश निरंजन, छुन्नापाल, मिथलेश त्रिवेदी, रविन्द्र सिंह हरौली, अल्ताफ खान, ब्रजेश प्रजापति, रामकुमार गुप्ता, उदयवीर सिंह दोहरे, प्रलुव्य निरंजन, अजमेर सिंह, मिर्जा साबिर बेग, विक्रम बाल्मीकि, अनूप महेश्वरी, जितेन्द्र पाल, अनुभव चतुर्वेदी, रईस खान, रवि वर्मा, पन्नालाल वर्मा, कांमता प्रसाद वर्मा सहित तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment