उरई। किसानो की खड़ी फसल को अन्ना पशुओं द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में गौशालायें खोलने हेतु सरकार ने निर्णय लिया है जिससे इन गौशाओं में अन्ना पशुओं को एकत्र कर रखा जा सके और किसानो की फसल को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

उक्त बात प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबन्धन श्री जय कुमार सिंह जैकी ने आज चुर्खी रोड जालौन बाईपास पर नगर पालिका परिषद उरई द्वारा स्थापित गौशाला का उद्घाटन एवं 21 अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरान्त वहाँ उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कई योजनायें संचालित कर रही है और हमारी सरकार किसान हितैषी है। इसके साथ ही हमारी सरकार का उद्देश्य है कि सबका साथ सबका विकास हो इसी के तहत आज लगभग 3 करोड़ की लागत से बनने वाले 21 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है इससे आम जनता को बहुत राहत मिलेगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य कराने में विश्वास रखती है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जायेगा। इससे पूर्व मंत्री जी ने रामकुण्ड पर निर्मित सुलभ शौंचालय का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सांसद एवं विधायक गणों द्वारा भी अपने विचार प्रकट किये और कहा कि सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड के विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री जी से मिलकर अन्ना पशुओं की समस्या का निदान हेतु समाधान करने का अनुरोध किया गया है। जिसको सरकार ने गम्भीरता से लेते हुए गौशालायें खोलने का निर्णय लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एसपीसिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गुलाबचन्द्र, नगर मजिस्ट्रेटएन पी0पाण्डेय, ई0ओ0 नगर पालिका परिषद उरई, सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा, कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन, माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, जिला अध्यक्ष अपना दल रामराजा निरंजन सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहें।

Leave a comment