जालौन-उरई । मोटरसाईकिलें टकराने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी आशू पुत्र धर्मेन्द्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बीती रात सींगपुरा बंबी की पुलिया के पास से गांव की ओर जा रहा था तभी सामने से तेजपाल पुत्र बलराम ने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। टक्कर को ले कर दोनो पक्षों में वाद विवाद हो गया तथा मारपीट भी हो गई। पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से आशू पुत्र धर्मेन्द्र, तेजपाल पुत्र बलराम, मुलायम सिंह पुत्र रामकेश, काजू पुत्र धर्मेन्द्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है ।






Leave a comment