
जालौन—उरई । मंत्री के हाथों विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद भानुप्रताप वर्मा का नाम बैनर में गायब था जिससे उनका पारा चढ़ गया । सांसद रूठ कर मंच पर जाने की बजाय नीचे कुर्सियों पर बैठ गए । बडी आरजू मिन्नत के बाद सांसद तब मंच पर पहुँचे जब बैनर हटा दिया गया । इसमें पूरा कार्यक्रम अफ़रा तफ़री की भेंट चढ़ गया ।
नगर पालिका द्वारा 40 लाख 80 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण निकाय चुनाव के मद्देनजर रणनीति के तहत प्रभारी मंत्री के हाथों कराया जा रहा था लेकिन आयोजकों से चूक यह हुई कि वे सदर विधायक व सांसद भानुप्रताप के नाम का ख्याल पोस्टर, बैनर में नहीं रख सके । कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सांसद ने जब अपनी नजर पोस्टर बैनर पर डाली तो उनका गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने विरोध जताते हुए मंच पर चढ़ने से इंकार कर दिया । बाद में अपना दल के जिलाध्यक्ष रामराजा निरंजन बडी मनुहार करके उन्हें मंच पर लाए लेकिन सांसद उक्त बैनर , पोस्टर वहां से हटवाकर ही मंच पर जाने को तैयार हुए।






Leave a comment