
जालौन-उरई । महिला को झूंठा झांसा देकर दो अज्ञात बाईक सवार उसके गले का मंगलसूत्र तथा कान के बाले लेकर रफूचक्कर हो गए। पीडिता ने उक्त मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
मोहल्ला जोशियाना निवासी प्रेमा देवी पत्नी सुदामा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह नगर पालिका के सामने कस्तूरबा स्कूल के पीछे से अपने घर जा रही थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति बाईक पर सवार होकर आए और किसी अंजान व्यक्ति का पता पूंछने लगे । उक्त युवकों में से एक व्यक्ति ने उससे कहा कि आपके छोटे बेटे को 15 दिन के अंदर बडी मुसीबत आने वाली है। आप अपने कान व गले से सोने के जेवरात उतार कर मंदिर में देवी के दर्शन के लिए जाए, सारे संकट दूर हो जायेंगे। महिला ने उक्त लोगों की बात पर भरोसा करते हुए अपने गले तथा कान के जेवरात उतार कर उसे दे दिए। इसके बाद कुछ ही देर में दोनो अपनी बाईक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर उक्त लोगों की जांच प्रारम्भ कर दी है।






Leave a comment