उरई । एट में बैंक के मैनेजर की मोटर साइकिल उन्ही के बैंक परिसर से गायब हो गई । इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक आरके सिंह गुरुवार को सुबह  अपनी हीरो होंडा स्पेलन्डर बैंक परिसर में खड़ी करके भीतर चले गए थे ।  शाम को जब जाने के लिए वे बाहर निकले तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई जब उन्होने देखा उनकी मोटर साइकिल पार हो चुकी है । आर के सिंह ने पुलिस में मोटर साइकिल चोरी की तहरीर दे दी है ।

 

Leave a comment