कानपुर, गुरुवार। इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन इप्टा की स्थापना के 75 वर्ष के राज्य स्तरीय समारोह 25 से 27 अक्टूबर में आज अनुकृति कानपुर के कलाकारों ने इस्लामिया कालेज लखनऊ एवं दो अन्य स्थानों पर रूसी लेखक अंतोन चेखव के प्रसिद्ध लघु नाटक गिरगिट के मंचन किये।

नाटक में सरकारी अफसरों की मौकापरस्ती पर तीखा व्यंग्य है

बाजार में जेबकतरे को एक कुत्ता काट लेता है। पुलिस अफसर आवारा कुत्ते के मालिक पर कार्यवाही की बात कहता है तभी पता चलता है कि कुत्ता डीआईजी साहब का है। यह पता चलते ही पुलिस अफसरों का अचानक रंग ढंग बदल जाता है।

सूत्रधार की भूमिका में संजय शर्मा, बड़ा अफसर सिरीष सिन्हा, मोटा अफसर राजीव तिवारी, छोटा अफसर हिमांशु, जेबकतरा सम्राट यादव का अभिनय प्रभावशाली रहा। जौली घोष, आकाश सिंह, धीरेंद्र गौतम, अपेक्षा त्रिपाठी, श्रषि कटियार, विजय भास्कर, कृष्ण कुमार गुप्ता ने भी विभिन्न किरदार निभाये।

कल बुधवार को अनुकृति की टीम ने सिंडिकेट बैंक की स्थापना दिवस पर मर्चेन्ट चेम्बर प्रेक्षागृह कानपुर में भी उक्त नाटक का मंचन किया। नाटक का निर्देशन डा. ओमेन्द्र कुमार ने किया।

Leave a comment