उरई। राठ रोड पर चार लोगों ने  मंडी गेट के सामने एक सब्जी विक्रेता पर हमला बोलकर तमंचे की बट से मारते हुये उसे मरणासन्न कर दिया और  भाग निकले ।

राठ रोड पर मंडी गेट के सामने दुकान लगाये सब्जी फरोश चंचल ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे सोनू, संजय और  दो अज्ञात लोग उसकी दुकान पर आये और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । उन लोगों ने उसके सिर पर कई बार तमंचे की बट मारी जिससे वह लहूलुहान होकर  अचेत हो गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

 

Leave a comment