(देवेन्द्र द्विवेदी द्वारा )

उरई  । ग्राम आटा में बुधवार की रात चोरो ने जमकर तांडव किया । चोर एक मंदिर और तीन घरों में सेंध लगाकर लाखो की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर गए ।

आटा पुलिस की शिथिल कार्यशैली की बजह से क्षेत्र में अराजक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। बीती रात बेखौफ चोरो ने आटा में गाव के एक छोर पर बने रामजानकी मंदिर का ताला तोड़ दिया और अंदर से भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गये । उधर दलित बस्ती में भी चोरो ने कहर ढाया। रेलवे में कार्यरत अशोक के अलावा देवेंद्र पुत्र वृन्दावन और कुँवर बाई के घरों से चोर नगदी व जेवरात उठा ले गये । इस दौरान चोरी के शिकार घरों के लोग ओर मुहल्ले वाले सोते रहे । उन्हें चोरो की कारगुजारी की भनक तक न लग सकी।

उधर भगवान की मूर्ति चोरी हो जाने से गांव के लोगो में क्षोभ व्याप्त हो गया। सैकड़ो ग्रामीणों का हुजूम मंदिर पर उमड़ पड़ा । थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी भी खबर पाकर मौके पर पहुचे। उन्होंने जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने और मूर्ति बरामद करने का भरोसा दिलाया है।

 

 

Leave a comment