उरई। कोंच ब्लाक के धमसैनी में सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य की लेटलतीफी के कारण शिक्षण व्यवस्था चौपट हो रही है। प्रधान सहित सभी ग्रामीण इस पर आपत्ति जता चुके हैं । बाबजूद इसके प्रधानाचार्य अपना रवैया बदलने को तैयार नही है।
धमसैनी के पूर्व माध्यमिक विधालय में प्रधानाचार्य रामशरण त्रिपाठी सहित चार शिक्षक तैनात है। इसका फायदा उठाकर प्रधानाचार्य प्रतिदिन एक से डेढ़ घण्टे लेट विद्यालय पहुचते है । उनके इस रवैये से शिक्षण व्यवस्था सुचारु तरीके से नही चल पा रही है।
गत दिनों प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार द्विवेदी मौनी महाराज ने बच्चों के हित में प्रधानाचार्य से समय पर स्कूल आने के लिये कहा तो वे बिफर पड़े । उन्होंने कहा कि उनके पास स्कूल खोलने का ही काम नही है । उनको कई जगह मीटिंगों में भी जाना पड़ता है और कई दूसरे काम भी करने पड़ते है। इसलिए वे समय की पाबंदी नही मान सकते। साधारण ग्रामीणों के बात करने तो पर वे बदतमीजी पर उतर आते है । बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बेलगाम शिक्षक की करतूतें अनदेखी कर रहे है जिससे उनके हौसले बुलंद है।







Leave a comment