उरई। मुख्यमंत्री की चेतावनी और डीएम के औचक निरीक्षण के बाद भी जिला अस्पताल में डाक्टरो के संवेदनहींन रवैये में कोई अंतर नही आया है।

बुधवार को जालौन में तहसील गेट के सामने रहने वाले पत्रकार आदित्य मिश्रा किसी काम से उरई आये थे । उन्हें कुछ बर्ष पहले लकवा मार गया था जिसकी वजह से उनकी शारीरिक हालत ठीक नही है । दोपहर में अकेले पैदल निकलते समय उनके पैर में लड़खड़ाहट की वजह से कांच धस गया। जिससे उनके पैर से खून बह निकला । वे किसी तरह से जिला अस्पताल पहुचे लेकिन इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने उनकी पट्टी कराना तो दूर उन्हें देखा तक नही । वे अनुनय  विनय करते रहे लेकिन उनकी हालत देखकर  भी डॉक्टर को कोई तरस नही आया। बाद में एक नर्स ने उन पर रहम करके पट्टी की तब उन्हें राहत मिल सकी। आदित्य मिश्रा ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।

 

Leave a comment