
उरई । डकोर थाने के खरका गाँव मे पुलिस ने कच्ची शराब की एक बड़ी फैक्ट्री को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है ।
थाने में मुखबिर से खबर मिली थी कि पूरन नाम का शख्स उक्त गाँव मे कच्ची शराब की फैक्ट्री चला रहा है। सटीक निशानदेही पर उपनिरीक्षक रामलाल सोनकर ने दविश डाल दी जिसमे मौके पर दो कुंतल लहन, 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किये गये । पुलिस ने पूरन को भी गिरफ्तार कर लिया है।







Leave a comment