
उरई। बुधवार को देर रात कालपी के पास जोल्हूपुर मोड़ स्थित एक छोटे होटल में घरेलू गैस के सिलेंडर से आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि शम्भू होटल में कुछ ग्राहकों के लिये चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग भड़क उठी जिससे होटल में बैठे लोग घबरा कर बाहर दौड़ पड़े। बाद में लोगो के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। होटल के बाहर कई वाहन खड़े थे। लेकिन समय से आग पर नियंत्रण हो गया जिससे कोई बड़ा हादसा नही हो सका।







Leave a comment