उरई । रामपुरा थाने के जगम्मनपुर ग्राम में गुरुवार को एक सूने घर मे आग लग गई । घर के लोग उस समय मजदूरी करने के लिये बाहर निकल चुके थे।

जगम्मनपुर में अशोक दोहरे के मकान में आज दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगीं । उस समय  अशोक दोहरे और उनके  घर के अन्य लोग काम करने खेतों पर चले गये थे। पड़ोसियों ने आग बुझाने के लिये काफी मशक्कत की लेकिन अशोक दोहरे की गृहस्थी का सारा सामान गल्ला सहित खाक हो गया। अशोक दोहरे की माली  हालत काफी दयनीय है। अग्निकांड के चलते उसका परिवार दाने दाने को मोहताज होने की कगार पर पहुच गया है।

 

 

 

Leave a comment